Sunny Deol and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों को न्योता भेजा है। इस लिस्ट में उनके शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारे भी शामिल हैं। इस सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान और सनी देओल एक दूसरे से गले मिलते भी नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। दोनों के बीच लम्बे समय से चल रही राइवलरी का अब अंत हो गया है। जिसके साथ ही अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल का बेटा करण देओल और बहू दृशा आचार्य, पैर छूकर शाहरुख खान का आशिर्वाद ले रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Shah Rukh Khan and Sunny Deol at Gadar 2 Success Party
यह भी पढ़ें- Jawan Advance Booking: Shah Rukh Khan की Jawan ने रिलीज से पहले ही Pathan को दी पटखनी, 4000 में बिका एक टिकिट
बेटे-बहू ने लिया शाहरुख खान का आशिर्वाद
सनी देओल के बेटे और बहू वायरल वीडियो में शाहरुख खान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। करण और दृशा आचार्य ने कुछ समय पहले ही शादी की है, दोनों की शादी में शाहरुख खान नजर नहीं आए थे। हालांकि वायरल वीडियो में किंग खान दोनों को बधाई देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते काफी समय से शाहरुख और सनी देओल के बीच राइवलरी की खबरें सामने आ रही थी, जो अब खत्म हो गई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सनी देओल के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।
