Sunny Deol and Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही सनी देओल के बारे में हर कोई बात कर रहा है। एक बार फिर बॉलीवुड में सनी पाजी के नाम का सिक्का चल रहा है। इस बीच एक सुपरहिट फिल्म देने के बाद सनी देओल ने परिवार संग समय बिताने का फैसला किया है, वह अपने पापा धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ अमेरिका रवाना हो गए हैं। इस ट्रिप की वजह धर्मेंद्र का हेल्थ ट्रीटमेंट बताया जा रहा है। हालांकि सनी पाजी और हेमा मालिनी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि धर्मेंद्र की तबीयत बिलकुल सही है। इस बीच अब सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता धर्मेंद्र के साथ एक फोटो शेयर की है, जिस पर ईशा देओल ने भी रिएक्ट किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Sunny Deol and Dharmendra
यह भी पढ़ें- Parineeti -Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट लेने पहुंचे राघव चड्ढा, ट्विनिंग आउटफिट में नजर आया कपल
सनी देओल ने लुटाया पापा धर्मेंद्र पर प्यार
एक्टर सनी देओल ने अमेरिका से ही अपनी और धर्मेंद्र की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘आई लव यू’ एक रेड हार्ट इमोजी के साथ। सनी पाजी की इस फोटो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
इसी के साथ ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी फोटो पर रिएक्ट करते हुए एक हार्ट इमोजी कमेंट किया है। सनी और धर्मेंद्र की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
