Sunny Deol Drunk Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल साल 2023 में ज्यादातर अच्छी खबरों को लेकर खबरों में रहे हैं। इस साल उनके बेटे करण देओल की शादी हुई और उनकी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी तबाही मचाई कि हर कोई बोल रहा है कि उनका वक्त एक बार फिर से वापस आ गया है। सनी पाजी एक दफा फिर से खबरों में हैं लेकिन इस बार वो एक नकारात्मक खबर के चलते लोगों के बीच चर्चा में हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि सनी पाजी इस बार किस कारण खबरों में हैं तो बता दें कि उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रहे हैं।
Sunny Deol Drunk
शराब के नशे में झूमते दिखे Sunny Deol
अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें शराब के नशे में दिखाई पड़ रहे हैं। ये वीडियो जुहू इलाके का है। वीडियो में सनी देओल शराब के नशे में सड़क पर टहलते दिखाई दे रहे हैं और उनके चारों तरफ गाड़ियां नजर आ रही है। सनी पाजी की ऐसी हालत देखकर एक ऑटो रिक्शा वाला रुकता है और उन्हें सहारा देता है। सनी पाजी का वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है। सनी के फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो सही सलामत घर पहुंच गए होंगे।
Sunny Deol का शराबी अवतार देखकर चौंक गए फैंस
सनी देओल (Sunny Deol) ने हमेशा अपने इंटरव्यूज में कहा है कि वो शराब नहीं पीते हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और परेशान हैं। सनी देओल के फैंस भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि वो उन्हें इस हालत में देख रहे हैं। वैसे आपका इस वायरल वीडियो के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
