Jaat Movie Twitter Review: "न फालतू गाने, न घटिया डायलॉग" " जाट" को प्योर एक्शन बोल रहे हैं फैंस, सलमान खान की सिकंदर से कर डाला कंपेयर

Sunny Deol, Randeep Hooda Starrer Jaat Movie X Review in Hindi: एक्शन-ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर फिल्म जाट रिलीज हो गई है। एक्स हैंडल पर फैंस अपने-अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। वैसे तो दर्शकों को एक्शन से भरा ट्रेलर पसंद आ गया था अब लोगों ने बताया है फिल्म की कहानी बीजीएम कैसा है। यहां पढें फैंस के रिएक्शन

Sunny Deol, Randeep Hooda Starrer Jaat Movie X Review in Hindi: सनी देओल ( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) की मूवी जाट( Jaat) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोग सनी देओल की सिनेमा पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड के एक्शन हीरो को एकबार फिर उसी अवतार में देखने के लिए लोग बेताब नजर आ रहे थे। आखिरकार लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है। अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। सनी देओल के चाहने वाले जाट फिल्म को सलमान खान की सिकंदर से कंपेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सनी देओल बॉक्सऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।

जाट फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर नजर आ रही है और यह हम नहीं पहले दिन पहला शो देखने वाले फैन बता रहे हैं। सोशल मीडिया से थिएटर के अंदर की तस्वीरें सामने आ रही है। फैंस जाट की क्लिप्स शेयर कर रहे हैं। एक्स हैंडल पर यूजर्स का कहना है कि यह सलमान खान की सिकंदर से कई गुना बेहतर है। एक यूजर ने शेयर किया है कि फर्स्ट हाफ में फूल धमाका था अब इंटरवल के बाद का इंतजार है।

End of Feed