बॉलीवुड

Jaat Movie Quick Review: जाट के ढाई किलो के हाथ ने हिलाई रनातूंगा की लंका की दीवारें

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 01:24 PM IST

Jaat Movie Quick Review: सनी देओल की नई रिलीज हुई फिल्म जाट का क्विक रिव्यू सामने आ गया है। इममें हम आपको फिल्म के पहले पार्टी की कहानी और एक्शन सीन्स की जानकारी देने वाले हैं। ये क्विक रिव्यू आपको फिल्म जाट देखने से पहले एक बार पढ़ लेना चाहिए।

Image

jaat movie quick review

Jaat Quick Review: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ आज 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है धमाल मचा रही है। फिल्म में सनी पाजी का वही दमदार अंदाज, जोरदार एक्शन और दिल को छूने वाले सीन देखने को मिल रहे। अगर आप भी इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, तो एक नजर फिल्म जाट के क्विक रिव्यू पर एक नजर मार लीजिए।

शानदार है फिल्म की कहानी

फिल्म 'जाट' की कहानी शुरू होती है आंध्र प्रदेश के चिराला इलाके से, जहां 40 गांवों पर एक खतरनाक विलेन रनातूंगा (रणदीप हुड्डा) का राज है। रनातूंगा श्रीलंका से आया है और उसने यहां अपनी लंका बना रखी है। उसकी दहशत इतनी है कि रास्ते किलोमीटर से नहीं, लाशों से नापे जाते हैं। वो पहले मारता है, फिर बात करता है। गांव वाले उसके जुल्मों से परेशान हैं, लेकिन कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं करता। फिर एंट्री होती है एक बहादुर पुलिस ऑफिसर विजय लक्ष्मी (सैयामी खेर) की। वो अपनी कुछ लड़कियों की टीम के साथ रनातूंगा को पकड़ने उसके घर पहुंचती है। लेकिन रनातूंगा की बीवी (प्रियामणि) विजय लक्ष्मी और उसकी टीम को पहले नंगा करती है और फिर कैद कर लेती है। अब सवाल ये है कि इन लड़कियों को कौन बचाएगा?

धमाकेदार है सनी देओल की एंट्री

जब जब रावण पैदा होता है तो राम भी आते हैं। रनातूंगा की लंका को जलाने के लिए भी कलयुग में राम पैदा हुआ है, जो जाट (सनी देओल) है। सनी देओल नॉर्थ से साउथ घूमने जा रहे होते हैं, तभी रनातूंगा के गुंडे उनकी इडली गिरा देते हैं। जाट सिर्फ एक सॉरी मांगता है, लेकिन बदले में उसे लड़ाई मिलती है। फिर क्या, सनी पाजी गुस्से में आ जाते हैं और एक-एक करके सारे गुंडों को पीट डालते हैं। सनी देओल का एक्शन यहां कमाल का है, जब वो मारते हैं, तो थिएटर में तालियां और सीटियां अपने आप बजने लगती हैं। आखिर में जाट रनातूंगा की लंका में पहुंचता है, जहां उसे सॉरी तो मिलता है, लेकिन साथ में वो कैद लड़कियां भी मिलती हैं।

क्या जाट लड़कियों को बचा पाएगा

अब क्या जाट इन लड़कियों को बचा पाएगा? और क्या वो रनातूंगा के 15 साल के जुल्मों का खात्मा कर पाएगा? ये सब सेकंड हाफ में पता चलेगा। डायरेक्टर ने सनी देओल को इतने शानदार तरीके से दिखाया है, जो सालों से बॉलीवुड के डायरेक्टर्स नहीं कर पाए। सनी पाजी का हर सीन ऐसा है कि नजरें हटती ही नहीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article