बॉलीवुड

Jaat Leak Online: सनी देओल की 'जाट' को रिलीज के साथ ही लगा बड़ा झटका, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आएगी भारी गिरावट?

Jaat Leak Online: सनी देओल की 'जाट' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की जॉट ऑनलाइन लीक हो गई है। जिस कारण फैंस को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि फिल्म कहां-कहां लीक हुई है।

Image

Jaat Leak Online

Jaat Leak Online: सनी देओल की 'जाट' आज रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज होते ही फिल्म को भारी नुकसान हो गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की 'जाट' ऑनलाइन लीक हो गई है। अब लीक का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आएगा। आइए जानते हैं कि सनी देओल की फिल्म कहां-कहां लीक हुई है।

हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के कुछ समय बाद ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आईं। कथित तौर पर यह फिल्म 600 वेबसाइटों पर लीक हो गई है। लीक का ओरिजिनल सोर्स का पता नहीं चला है लेकिन अधिकारी इसके प्रसार से जुड़े आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रहे हैं। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

कितनी होगी फिल्म की कमाई

सनी देओल की 'जाट' ने एडवांस बुकिंग में कुल 50 हजार टिकटें बेची हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 'जाट' पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर जाट को अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) टक्कर दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 35-40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित जाट में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा , विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित जाट का संगीत थमन ने दिया है। फिल्म को नवीन यरनेनी, रविशंकर यालामंचिली, टी. जी. विश्व प्रसाद और विवेक कुचिबोटला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article