Jaat Trailer: जयपुर में ग्रैंड इवेंट के साथ होगा 'जाट' का ट्रेलर लॉन्च, अंखियां गड़ाए बैठे फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा

Jaat Trailer Release Date : सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाट' पर लेटेस्ट अपडेट आया है। एक्शन पैक मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है इससे पहले मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर बताया है कि फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट जयपुर में होने वाला है।

Jaat Trailer Release Date : सनी देओल( Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'जाट' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। गदर 2( Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब फैंस उन्हें दोबारा से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। जाट एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें एक बार फिर से सनी पाजी का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का टीजर तो लोगों को खूब पसंद आया था, अब इसके ट्रेलर पर लोग आंखें गड़ाए बैठे हैं। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होने जा रहा है जाट का दमदार ट्रेलर

Jaat Trailer Release Date

सनी देओल ( Sunny Deol) की फिल्म जाट के ट्रेलर रिलीज से पर्दा हट गया है। फिल्म निर्माता ने सनी देओल का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि 22 मार्च 2025 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च इवेंट जयपुर में होगा। इस ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "ऐसे एक्शन के लिए तैयार हो जाइए जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। जाट ट्रेलर 22 मार्च को रिलीज़ होगा। जाट ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में शाम 5 बजे से होगा।

End of Feed