Sunny Deol Once Grabbed Anil Kapoor Neck: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। सनी देओल का आज 69वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक सनी देओल को खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। सनी देओल जल्द ही फिल्म 'सूर्या' में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर भी रिलीज हो चुका है। सनी देओल को फिल्मों में तो कई बार गुस्सैल अवतार में देखा जा चुका है। लेकिन असल में भी कई बार सनी देओल का पारा ऐसा चढ़ा है कि उनके आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए थे। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी एक बार सनी देओल के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। सनी देओल का गुस्सा उस वक्त ऐसा था कि उन्होंने अनिल कपूर का गला तक दबा दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर हुई फायरिंग को लेकर आया Ravi Kishan का रिएक्शन, बोले- माता रानी ने उन्हें बचाया...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल (Sunny Deol) और अनिल कपूर उस वक्त 'राम अवतार' की शूटिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि मूवी में एक सीन था जहां सनी देओल को अनिल कपूर का गला दबाना था। लेकिन शूट शुरू होने के बाद सनी देओल अपने किरदार में ऐसे डूब गए कि उन्होंने अनिल कपूर का गला जोर से दबा दिया। इस दौरान अनिल कपूर को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। वहीं जैसे ही डायरेक्टर ने देखा कि मामला गंभीर हो चुका है तो उन्होंने तुरंत सीन को कट किया और सनी देओल व अनिल कपूर को रोककर अलग-अलग किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan के ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पर 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या' का टीजर
खबरों की मानें तो अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सनी देओल के बीच ये मनमुटाव 'जोशीले' फिल्म के दौरान शुरू हुआ था। इस मूवी के पोस्टर और क्रेडिट्स में अनिल कपूर का नाम सनी देओल से ऊपर रखा गया था, जिससे एक्टर में नाराजगी थी। बता दें कि 'राम अवतार' के बाद सनी देओल और अनिल कपूर ने फिल्म 'इंतकाम' में भी साथ काम किया था। लेकिन इसकी शूटिंग के वक्त भी दोनों में बहस हुई थी।
