Sunny Deol to star in Aamir Khan’s Next: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। बीते महीने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब सनी पाजी के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी एक फिल्म के लिए आमिर खान संग बीते कई हफ्तों से चर्चा में बने हुए हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल की एंट्री हो गई है। हालांकि सनी देओल में आमिर को रिप्लेस नहीं किया है। आमिर खान, इस फिल्म को केवल प्रोड्यूस ही करने वाले हैं। सालों बाद अब राजकुमार संतोषी और सनी देओल एक साथ काम करने वाले हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Sunny Doel to Cast in next Rajkumar santoshi movie
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सजने लगा मंडप, शुरू हुई तैयारी! करीब आई परी-राघव की शादी की घड़ी
हिट है सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी
इससे पहले भी राजकुमार संतोषी और सनी देओल एक साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं। दोनों घायल, दामिनी और घातक जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
आमिर खान भी अपने इस प्रोजेक्ट के लिए काफी कॉन्फिडेंट लग रहे हैं। एक्टर के तौर पर आमिर का समय फिलहाल सही नहीं चल रहा है, अब देखना होगा कि क्या प्रोड्यूसर के तौर पर आमिर की ये मूवी सनी पाजी के नाम से चल पाएगी।
