Sunny Deol Controversy: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwaara 1947) का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। सनी देओल अपनी मूवी का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रहे हैं। इस बीच सनी देओल ने पाकिस्तान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया का पारा हाई हो गया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मुझे संघी बनना है...' Kangana Ranaut ने ट्रोल्स को दिया तगड़ा जवाब)
ये क्या बोल गए सनी देओल (pic credit-twitter)
ये क्या बोल गए सनी देओल
सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान पटना में फिल्म के प्रचार के समय दिए गए उनके एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, एक पत्रकार ने उनसे पाकिस्तान के बारे में सवाल पूछा, जिस पर सनी देओल ने कहा कि पहले भारत और पाकिस्तान एक ही थे। उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र की बात का जिक्र करते हुए कहा कि भारत मां है और पाकिस्तान भारत से अलग होकर बना है, इसलिए वह "मौसी" जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
सनी देओल के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की और कहा कि मौजूदा भारत-पाकिस्तान संबंधों को देखते हुए ऐसा बयान देना ठीक नहीं है। कुछ लोगों ने उनकी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर भी टिप्पणी की। वहीं कुछ यूजर्स ने उनके राजनीतिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाए। बता दें कि 'बंटवारा 1947' भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जी जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
