संजय कपूर की वसीयत से हटा बहन मंदीरा कपूर का नाम, प्रिया सचदेव की याचिका पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 12, 2025, 08:06 PM IST

Sunjay Kapur Property Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन के बाद से ही संपत्ति बंटवारे को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इसी बीच प्रिया सचदेव कपूर (Priya Sachdev Kapur) की याचिका पर कोर्ट का फैसला आ गया है।

Sunjay Kapur Property Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का निधन हो गया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस काफी खबरों में बनी हुई है। संजय कपूर के निधन के बाद से 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में संजय कपूर की बहन मंदीरा कपूर (Mandhira Kapur) ने संपत्ति में अपने हिस्से की मांग की थी। जिसके बाद संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर (Priya Sachdev Kapur) ने कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दर्ज की थी। अब इस याचिका पर कोर्ट का फैसला सामने आ गया है।

Sunjay Kapur Property Controversy

Image Source: Reddit

कोर्ट ने वसीयत से हटाया मंदीरा कपूर का नाम

संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर फैमिली में ड्रामा चल रहा है। इस ड्रामे से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कोर्ट ने संजय कपूर की बहन मंदीरा कपूर का नाम वसीयत से हटा दिया है। ये फैसला प्रिया सचदेव कपूर के याचिका के बाद लिया गया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब प्रिया सचदेव कपूर ने राहत की सांस ली है।

End of Feed