'वो बहुत लोयल थे...' Govinda संग शादी करने का Sunita Ahuja को है पछतावा?

Sunita Ahuja on Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा फिर से चर्चा में है। दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच सुनीता ने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है।

Sunita Ahuja on Govinda: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही गोविंदा ने सुनीता से शादी कर ली थी। दोनों ने लंबे समय तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी, जो बेटी के जन्म के बाद सामने आई। अब दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच सुनीता ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़े जाने की चर्चाओं के बीच सुनीता ने साफ कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का आज भी कोई पछतावा नहीं है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-श्रीराम की भक्ति में डूबी Hanuman Ansh की टीम, अयोध्या में किए रामलला के दर्शन)

Sunita Ahuja on Govinda

सुनीता आहूजा ने कह दी बड़ी बात

सुनीता आहूजा ने कह दी बड़ी बात

बालाजी टेलीफिल्म्स के यूट्यूब चैनल से बातचीत में सुनीता ने कहा कि जब वह गोविंदा से मिली थीं, तब वह बहुत अच्छे और ईमानदार इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह खुद भी काफी भावुक हैं। लोग उन्हें सख्त समझते हैं, लेकिन वह जो भी कहती हैं, दिल से कहती हैं। सुनीता ने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि हर इंसान अपनी जिंदगी जिए और दूसरों को भी अपनी जिंदगी जीने दे। सुनीता ने बताया कि जब उन्होंने गोविंदा को पसंद किया था, तब उनके पास कुछ नहीं था। वह खुद एक बड़े परिवार से आती थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने गोविंदा को दिल से चाहा था। उन्होंने कहा कि आज भी उनके मन में गोविंदा के लिए वही भावनाएं हैं, हालांकि उन्हें नहीं पता कि गोविंदा के मन में अब क्या है।

End of Feed