गोविंदा संग तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा ने कह डाली ऐसी बात, भावुक हो गए फैंस

Sunita Ahuja Interview: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा का रिश्ता इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। ऐसी खबर सामने आई है कि सुनीता ने गोविंदा संग तलाक के लिए अर्जी डाली है। इस चीज से फैंस को 440 वोल्ट का झटका लगा है। इस बीच सुनीता आहूजा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गोविंदा को लेकर बड़ी बात कह दी है।

Sunita Ahuja Interview: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों की तलाक की अफवाह उड़ी थी। हालांकि उस वक्त गोविंदा और सुनीता ने इस गलत बताया था। अब एक बार फिर गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए अर्जी डाल दी है। वहीं सुनीता आहूजा का एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गोविंदा को लेकर बड़ी बात कह दी है।

govinda sunita

Pic Credit- Sunita Ahuja (instagram)

सुनीता आहूजा ने कही ये बात

सुनीता आहूजा ने ईट ट्रैवल रिपीट को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के बारे में कई खुलासे किए हैं। सुनीता आहूजा ने कहा है कि उनसे ज्यादा गोविंदा से कोई प्यार नहीं कर सकता। सुनीता ने कहा, 'उसको भुख कब लगती है मुझे ये पता है। ये भी मालूम हो कि उसे कोक कब चाहिए। उसे एसिडिटी कब हो रही है ये भी पता है। मेरे जितना गोविंदा कोई नहीं जानेगा और कभी लाइफ में कोई और जान भी नहीं पाएगा, क्योंकि मैं उससे अंदर से प्यार करती हूं। जितना भी कोई कुछ कर लें उसको मेरी तरह कोई प्यार नहीं कर सकता है।'

End of Feed