सुनीता आहूजा ने गोविंदा को किया होठों पर किस, पास में खड़े बच्चों का बन गया मुंह...

Govinda Sunita Smooch video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) बीते कई दिनों से तलाक की खबरों के चलते मीडिया में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) संग उनके तलाक को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं लेकिन इन खबरों के बीच में सुनीता-गोविंदा का एक किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बच्चे भी साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Govinda Sunita Smooch video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बर्थडे का केक काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि वीडियो वायरल होने की वजह गोविंदा का केक काटना है तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में इस वीडियो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बच्चों के सामने उन्हें लिपकिस करती नजर आ रही हैं। लोगों को गोविंदा-सुनीता का लिप किस काफी चौंका रहा है क्योंकि अब तक इनका ऐसा कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ है।

Govinda Kissing Wife Sunita

गोविंदा-सुनीता आहूजा का लिपकिस देखकर चौंक गए बच्चे

अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि जैसे ही सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा को होठों पर किस करती हैं, वैसे ही उनके बच्चों यशवर्धन और टीना का मुंह बन जाता है। दोनों शायद इस किस के लिए तैयार नहीं थे, जिस कारण उनके चेहरे का रंग उड़ गया। गोविंदा के साहबजादे यशवर्धन आहूजा तो केक खाने से पहले मुंह मोड़ते भी नजर आते हैं। आप गोविंदा और सुनीता का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed