अथिया शेट्टी और के एल राहुल जल्द लेंगे सात फेरे, सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 20, 2022, 01:10 PM IST

Kl Rahul - Athiya Shetty Wedding: के एल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर सुनील शेट्टी ने बड़ा अपडेट दिया है, जिसे जानेन के बाद फैंस बेहद खुश है।

Kl Rahul - Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग थ्रिलर वेबसीरीज 'धारावी बैंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के लिए एक्टर एक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट के दौरान एक्टर से उनकी बेटी अथिया और के एल राहुल की शादी को लेकर सवाल पूछा गया? एक्टर ने जवाब दिया जल्दी ही होगी। अथिया और के एल राहुल पिछले कई समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों वेकेशन पर साथ में स्पॉट होते हैं, साथ ही क्रिकेट टूर पर साथ में जाते हैं। अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। कपल ने अपने रिलेशनशिप को तड़प के लॉन्च पर ऑफिशियल किया था। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस इवेंट पर केएल राहुल, सुनील शेट्टी और आथिया के साथ नजर आए थे। इससे पहले भी सुनील शेट्टी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बात कर चुके हैं।

sunil shetty on kl rahul and athiya

sunil shetty on kl rahul and athiya wedding (credit pic: instagram)

अथिया और केएल राहुल करेंगे जल्द शादी

इस साल की शुरुआत में सुनील शेट्टी ने कहा था कि जैसे ही बच्चे फैसला कर लेंगे। अभी राहुले के शेड्यूल है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है। जैस ही ब्रेक मिलेगा तभी शादी होगी। ये एक दिन में तो होगी नहीं।

End of Feed