Sukesh sending love message to Jacqueline from jail: महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) कुछ दिनों पहले तक अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को जेल से प्रेमपत्र लिखा करता था, जिनको लेकर मीडिया में काफी खबरें बनती थीं लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस तक पहुंचने का नया तरीका निकाला है और एक फेक नम्बर से अदाकारा को लव मैसेज भेज रहा है। कुछ दिनों पहले सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस से डिमांड की थी कि वो कोर्ट हेयरिंग के लिए ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर आए। सुकेश ये सारे काम जेल में बैठे-बैठे कर रहा है, जो कि चौंकाने वाली बात है।
sukesh chandrashekhar and jacqueline fernandez
इंडिया टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर ने 30 जून 2023 को जैकलीन फर्नांडिस को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अदाकारा से डिमांड की थी कि वो ब्लैक ड्रेस में कोर्ट आएं। मैसेज में सुकेश ने लिखा था, 'बेबी इस महीने 6 तारीख को तुम ब्लैक कुर्ता या कोई ब्लैक ड्रेस पहनकर आना ताकि मुझे पता चल सके कि तुम्हें मेरे सारे मैसेज मिल रहे हैं। बेबी मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं, मेरी तरफ से तुम्हें ठेर सारा प्यार...। आई लव यू बेबी... तुम हमेशा मेरी रहोगी।'
सुकेश ने मैसेज में आगे लिखा था, 'बेबी मुझे पता है कि तुम मुझसे थोड़ी नाराज हो। बेबी तुम इन ट्रोल्स की चिंता न करना क्योंकि इनका हमारी जिंदगी में कोई मतलब नहीं है। तुम मेरी रानी हो... रॉकस्टार हो। तुम जल्द ही सुपरस्टार बनोगी।' बताते चलें कि अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस कोर्ट में ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर नहीं पहुंची थीं, जिस कारण सुकेश नाराज हो उठा था। उसने जैकलीन को नाराजगी में कुछ और भी मैसेज किए थे, जिनमें उसने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं।
