Sukesh Chandrashekhar diwali letter: जैकलीन को ‘सीता’ और खुद को ‘राम’ बताएं महठग सुकेश, कहा-'वनवास से लौट रहा हूं...'

Sukesh Chandrashekhar diwali letter: सुकेश चंद्रशेखर अपने लेटर से इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। आए दिन वो अपनी प्रेमिका को जेल से चिट्ठियां भेजता रहता है। अब सुकेश चंद्रशेखर ने अनोखे अंदाज पर जैकलीन फर्नांडिस को दिवाली की चिट्ठी लिखी है। इस लेटर में वो खुद को राम और एक्ट्रेस को सीता बताया है।

Sukesh Chandrashekhar diwali letter: जैकलीन फर्नांडिस का लवर ठग सुकेश चंद्रशेखर अपने लेटर से इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। आए दिन वो अपनी प्रेमिका को जेल से चिट्ठियां भेजता रहता है। अब सुकेश चंद्रशेखर ने अनोखे अंदाज पर जैकलीन फर्नांडिस को दिवाली की चिट्ठी लिखी है, जो अब जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि सुकेश चंद्रशेखर ने अपने चिट्ठी में क्या कुछ खास लिखा है।

Sukesh Chandrashekhar diwali letter

Sukesh Chandrashekhar diwali letter

सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर पर लिखा है कि-‘बेबी हम दोनों की प्रेम कहानी रामायण से कम नहीं है। भगवान राम अपनी सीता के साथ वनवास से लौटे थे, मैं भी अपनी सीता जैकलीन के लिए इस छोटे से वनवास से वापस आ रहा हूं। कोई रावण ऐसा होने से नहीं रोक सकता। भगवान राम का सारा आशीर्वाद मेरे साथ है और तुम्हारे प्रति मेरा प्यार, अब हमारा समय है, बेबी।’ इस लेटर के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर जल्द ही जेल से बाहर आकर अपने लव जैकलीन फर्नांडिस से मिलने वाला है। बता दें इस समय सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के तिहाड़ जेल में है।

End of Feed