Bhool Bhulaiyaa 3 Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) 1 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की होड़ लोगों के बीच मची हुई है। जिन-जिन लोगों ने फिल्म देख ली है उन सभी ने 'भूल भुलैया 3' की खूब तारीफ की है। कईयों ने तो फिल्म के रिलीज होते ही इसे ब्लॉकबस्टर बता दिया है।
ऑडियंस ने 'भूल भुलैया 3' देखने के बाद अपने रिव्यू साझा करते हुए बताया कि 'भूल भुलैया 2' से भी ज्यादा फेमस होने वाली है। फिल्म में लोगों को कार्तिक आर्यन की कॉमेडी खूब पसंद आई है। वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा, 'भूल भुलैया 3 आखिरकार वो दिन आ ही गया, एक बार फिर मैं सिल्वर स्क्रीन पर माधुरी दीक्षित का जादू देख रहा हूं।' माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में विद्या बालन को मंजुलिका के रोल में देखकर लोगों को मजा आ गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की बात करें तो यह फिल्म पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी। कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' के साथ 1 नवंबर के दिन अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के महाक्लैश को देखने के लिए लोग बेताब थे।
