बॉक्स ऑफिस

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों ही फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का बड़ा नुकसान हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म का क्या नुकसान हो रहा है।

Image

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों ही फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। आइए जानते हैं कि रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का कैसे बड़ा नुकसान हो गया है।

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन को रिलीज होने पर अब सिर्फ 2 दिन ही रह गए हैं। बता दें इन दोनों ही फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा है। अब फिल्म के स्क्रीन्स बंटवारे का किस्सा खत्म हो गया है। दोनों ही फिल्मों को अपना-अपना स्क्रीन्स टाइम मिल गया है। भूल भुलैया 3 का बड़ा नुकसान इसलिए हो रहा है, क्योंकि एवरेज स्क्रीन शेयरिंग रेशियो ‘सिंघम अगेन’ के फेवर में है।

कितने शो हुए आवंटित

बता दें भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का PVR INOX ने 60-40 के रेशियो से स्क्रीन्स शेयर किया है। बता दें भूल भुलैया 3 को 40 परसेंट और सिंघम अगेन को 60 परसेंट शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार ये सिनेमा हॉल सिंघम अगेन के 3 शो और भूल भुलैया 3 के 2 शो दिखाएंगे वही सिनेपोलिस सिनेमाघरों में सिंघम अगेन को 58% शो दिए गए हैं, भूल भुलैया 3 को 42% शो आवंटित किए गए हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

सिंघम अगेन के शाम और रात के शो की कीमत1080 रुपये रखी गई है। ये 2 शो पहले से ही तेजी से भर रहे हैं, जो दर्शाता है कि जबरदस्त मांग है। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर जैसे सितारों नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article