बॉलीवुड

Singham Again Review: सुपर से भी ऊपर निकली अजय देवगन की फैमिली कॉप ड्रामा, साबित होगी 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Singham Again Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉप ड्रामा 'सिंघम अगेन' (Singham Again) 1 नवंबर के दिन रिलीज के लिए पूरी तरह के तैयार है। फिल्म को लेकर जो रिव्यू सामने आ रहे हैं उनके मुताबिक इसकी कहानी बेहद शानदार है जो आपको कुर्सी से हिलने का मौका नहीं देगी।

Image

Singham Again Review

Ajay Devgn's Singham Again Review: 1 नवंबर का दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास होने वाला है। कल यानी दिवाली के खास मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉप ड्रामा 'सिंघम अगेन' (Singham Again) रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह मूवी 'सिंघम रिटर्न्स' की अगली कड़ी है, जिसके लिए लोगों ने बेहद लंबा इंतजार किया है। अजय देवगन की इस मूवी को लेकर चारोंओर से पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह एक धांसू फैमिली कॉप ड्रामा होने वाली है।

ऑलवेज बॉलीवुड ने अपने एक्स अकाउंट पर 'सिंघम अगेन' की तारीफ करते हुए इसे 4 स्टार रेटिंग दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सिंघमअगेन न केवल मॉस अपील के साथ सच्ची कहानी है बल्कि एक पौराणिक सार के साथ धांसू फैमिली कॉप ड्रामा है, जो इस फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।'

ट्वीट में आगे लिखा गया, 'अजय देवगन एक ऐसी कहानी में अपने ट्रेडमार्क को लेकर चमके हैं जो न केवल कानून और व्यवस्था के बारे में है बल्कि कर्तव्य और न्याय के गहरे पौराणिक सार को भी दर्शाती है। दीपिका पादुकोण ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है और करीना कपूर ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए फैन्स का प्यार पाने में कामयाब रही हैं।'

'सिंघम अगेन' में एक्टर्स के कैमियो के बारे में बात करते हुए आगे बताया गया, 'अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म की कहानी में जान डाल दी है।' हालंकि फैन्स थोड़ा सा निराश इसलिए हैं क्योंकि फिल्म के लीड विलेन अर्जुन कपूर के बारे में कोई बात नहीं हुई है। बताते चलें 'सिंघम अगेन' के साथ कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' भी रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article