Suhana Khan And Khushi Kapoor To Enter In Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनका यह शो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा, जिसमें कई नामी-गिरामी सितारे मेहमान बने नजर आएंगे। 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) के प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने कहा था कि वह इस बार स्टार किड्स को दावत बिल्कुल नहीं देंगे। लेकिन अब करण जौहर अपनी ही बात से मुकर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kathaa Ankahee: अदिति-अदनान के शो पर जल्द लगेगा ताला, डूबती TRP को देख चैनल ने चलाई कैंची!
दरअसल, 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) को लेकर खबर आ रही है कि शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर करण जौहर के शो में कदम रख सकती हैं। यह करण के शो में दोनों का डेब्यू हो सकता है। माना जा रहा है कि सुहाना खान और खुशी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' का प्रमोशन भी करण के शो में करती नजर आएंगी, क्योंकि यह मूवी दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सारा अली खान और अनन्या पांडे भी साथ रखेंगी कदम
सुहाना खान (Suhana Khan) और खुशी कपूर के अलावा 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) को लेकर खबर है कि इसमें सारा अली खान और अनन्या पांडे भी साथ कदम रख सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सारा और अनन्या को पहली बार किसी शो पर साथ देखने का मौका मिलेगा। उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 'कॉफी विद करण 8' के पहले मेहमान बन सकते हैं। क्योंकि प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने कहा था कि वह नए-नवेले शादीशुदा जोड़े को अपने शो में बुलाने वाले हैं। हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
