सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी Daler Mehndi से माफी, उत्तराखंड के मंत्री ने कहा, 'गलत खबरें फैला रहे...'

Daler Mehndi-Subodh Uniyal Controversy: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगने वाली खबरों को खारिज कर दिया है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध किया है किया?

Daler Mehndi-Subodh Uniyal Controversy: उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) के बीच स्टेज पर शुरू हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले सिंगर मीका सिंह की टीम ने दावा किया कि दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मंत्री सुबोध उनियाल ने सामने आकर माफी मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि जब उन्होंने कोई अपराध नहीं किया तो माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। अब सुबोध उनियाल के इस बयान के बाद यह बयान फिर चर्चा में आ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Box office Day 4: आयुष्मान-सारा की फिल्म में आई भारी गिरावट, इतना हुआ कारोबार)

Subodh Uniyal Denies Apologising To Daler Mehndi

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से नहीं मांगी माफी (Pic Credit: Instagram)

सुबोध उनियाल ने माफी की खबरों को बताया गलत

सत्य वाणी को दिए एक इंटरव्यू में सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए। मंत्री ने कहा, 'मेरा माफी मांगने का प्रश्न ही नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'ये बताओ, मैंने कोई अपराध किया है जो माफी मांगूं?' उनके इस बयान ने विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। जहां मीका सिंह की टीम फोन पर माफी मांगे जाने की बात कह रही है, वहीं मंत्री का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर तक बढ़ी 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत)

दलेर मेहंदी की तबीयत पर भी उठाए सवाल

इस विवाद पर अपनी बात रखते हुए सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी की तबीयत को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अगर सिंगर की तबीयत ठीक नहीं थी तो उन्हें कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था। अगर उनकी तबियत खराब थी तो बता देना चाहिए था। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि दलेर मेहंदी ने कार्यक्रम में आए लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं किया जबकि उन्हें कथित तौर पर 26 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि दर्शक अपने पसंदीदा कलाकार को देखने और सुनने के लिए पहुंचे थे लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

End of Feed