Shraddha Kapor farewell pic: बॉलीवुड कलाकारों की कई सारी पुरानी तस्वीरें आपने देखी होंगी, जिन्हें देखकर एक बार तो आप कन्फ्यूज हुई ही होंगे लेकिन फिर भी आपने कहीं न कहीं आइडिया लगा ही लिया होगा कि ये फोटो किस स्टार की है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी हसीना की तस्वीर दिखाने वाले हैं, जिसकी क्यूटनेस के आप दीवाने हैं लेकिन फिर भी आप इसकी सालों पुरानी तस्वीर देखकर अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि ये वही हसीना है। अगर ऐसा कहा जाए कि केवल चाणक्य के चाचा ही इस हसीना की सालों पुरानी फोटो पहचान पाएंगे तो शायद गलत नहीं होगा।
असल में सोशल मीडिया पर इस वक्त श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 12वीं क्लास की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor old Pics) चाइल्डहुड में भी उतनी ही प्यारी लगती थीं, जितनी कि आज लगती हैं लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ था। श्रद्धा कपूर की वायरल होती फोटो में उनके दांतों में लगे तार साफ-साफ देखे जा सकते हैं। फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद पहली नजर में पहचान नहीं पा रहे हैं कि ये वही हसीना है।
7 महीने पहले श्रद्धा कपूर ने दी 500 करोड़ी मूवी
अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor Childhood Pics) ने 7 महीने पहले बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 (Stree 2) नाम की फिल्म रिलीज की थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी और 500 करोड़ से ज्यादा रुपये अपनी झोली में बटोरे थे। इस फिल्म की सफलता का बहुत सारा श्रेय श्रद्धा कपूर को दिया गया था, जिन्होंने इसमें कई सारे शानदार स्टंट भी किए थे। दर्शकों को स्त्री 2 में श्रद्दा का काम काफी पसंद आया था। अगर मीडिया इनसाइडर्स की मानें तो श्रद्धा कपूर के साथ दिनेश विजान एक अलग से भी फिल्म प्लान कर रहे हैं, जिसमें उनके स्त्री 2 किरदार की कहानी बताई जाएगी।
