Sshura Khan on Arhaan Khan Birthday: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने 9 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। अरहान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी मां का सपोर्ट करने और पिता अरबाज खान के साथ डटकर खड़े रहने की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। स्टार किड अरहान खान ने फैंस के साथ ही अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है। अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने भी अपने सोशल हैंडल पर अरहान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल होने लगी हैं। लोग शूरा और अरहान के इस बॉन्ड को लेकर काफी बातें भी करने लगे हैं।
मलाइका और शूरा ने अरहान को दी जन्मदिन की बधाई
शुरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अरहान गिटार बजाते नजर आ रहे हैं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड माय फैमिली @iamarhaankhan आपके साथ होने के लिए धन्यवाद,'। वहीं दूसरी ओर अरहान खान की मां मलाइका ने अपने बेटे के स्पेशल दिन पर कई तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय, मां आपको सबसे ज्यादा प्यार करती है।' जन्मदिन के मौके पर अरहान खान को परिवार और दोस्तों का काफी प्यार मिल रहा है।
कुछ समय पहले ही अपने नाना अनिल अरोड़ा के निधन से अरहान काफी परेशान नजर आए थे। इस बीच वह पूरा वक्त अपनी मां मलाइका अरोड़ के साथ ही बिता रहे थे और उन्हें सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद थे। सोशल मीडिया पर अरहान के इस बिहेवियर की जमकर तारीफ भी की गई थी।
