Sridevi Controversy: बोनी कपूर के इश्क में श्रीदेवी के माथे लगा "घर तोड़नेवाली" का कलंक

Sridevi Controversy: एक्ट्रेस श्रीदेवी का जब मिथुन चक्रवर्ती से ब्रेकअप हुआ तो वो बोनी कपूर के करीब आने लगी थीं। इस दौरान श्रीदेवी ये भूल गई थीं कि बोनी उनकी दोस्त मोना के पति हैं और दो बच्चों के पिता हैं। बोनी ने कुछ समय के बाद श्रीदेवी से शादी करने का फैसला लिया, जिसके चलते एक्ट्रेस की काफी आलोचना हुई और लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली तक कहा दिया।

Sridevi Controversy: श्रीदेवी अगर आज जिंदा होती तो 62 साल की होती। 80 के दशक की सबसे बड़ी ये अदाकारा 24 फरवरी 2018 के दिन मात्र 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहकर चली गई और पीछे छोड़ गई अपनी यादें। यूं तो श्रीदेवी को उनके फैंस जॉली नेचर वाली हसीना के रूप में याद करते हैं, जिसकी फिल्मों को सुपरहिट होने के लिए हीरोज की भी जरूरत नहीं होती थी लेकिन एक कलंक है जो उनके जाने के बाद भी उनके दामन से नहीं मिटा है। असल में श्रीदेवी ने शादीशुदा बोनी कपूर के साथ इश्क करने की ऐसी गुस्ताखी की, जिसकी वजह से उनको घर तोड़ने वाली का कलंक जीवनभर झेलना पड़ा। जब श्रीदेवी को बोनी कपूर से इश्क हुआ तब वो शादीशुदा थे और दो बच्चों के बाप थे लेकिन वो कहते हैं न कि इश्क उम्र और जात-पात कहां देखता है....

Sridevi Boney Kapoor Love Story

Image Source: Sridevi/Boney Kapoor

बहुत कम लोगों को पता है कि श्रीदेवी, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की बहुत अच्छी दोस्त थी और कई दफा उनके साथ उनके ही घर पर रहा करती थी। ऐसा बताया जाता है कि श्रीदेवी एक वक्त बोनी कपूर को भाई जैसा मानती थीं और उनकी कलाई पर राखी भी बांधती थीं। ये वो दौर था जब वो मिथुन चक्रवर्ती के इश्क में थीं लेकिन ये रिश्ता खत्म होते ही वो बोनी कपूर के करीब आने लगीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर ने जल्द ही एक-दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया और ऐसा दावा किया जाता है कि वो बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। जब मोना कपूर को अपनी दोस्त की इस हकीकत के बारे में पता चला वो अंदर से एकदम टूट गईं।

End of Feed