Man grabs Sreeleela: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला पुष्पा-2 की सफलता के बाद काफी ज्यादा फेमस हो गई है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी ज्यादा हो गई है। जल्द ही श्रीलीला कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाली है। वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि भीड़ में एक्ट्रेस के बदतमीजी हो गई है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
Sreeleela
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला आगे-आगे चल रही हैं। वही पीछे बॉलीवुड के स्टार कार्तिक आर्यन चल रहे हैं। उसी दौरान आचानक से एक शख्स श्रीलीला के साथ सेल्फी लेने के लिए उन्हें अपनी तरफ खींच लेता है। जिसके बाद एक्ट्रेस बुरी तरह सहम जाती है। लेकिन गार्ड तुरंत एक्ट्रेस को भीड़ में बचाते हैं। इस वीडियो को पैपराजी ने शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद फैंस भड़ास निकाल रहे हैं।
दुर्व्यवहार या शूटिंग
एक तरफ श्रीलीला के साथ 'दुर्व्यवहार' करने वाले व्यक्ति को सब बुरा बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोई इस वीडियो को शूटिंग का वीडियो बता रहे हैं। एक ने लिखा-"मैं बहुत उलझन में हूं, क्या यह कोई सीन फिल्माया जा रहा है या किसी ने ऐसा किया है?" कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये फिल्म का सीन है जिसकी शूटिंग चल रही है और इस फिल्म को डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ डायरेक्ट किया जा रहा है।
कहां हो रही फिल्म की शूटिंग
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द ही फिल्म आशिकी 3 में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग गंगटोक और दार्जिलिंग में चल रही है। 28 मार्च को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग के चाय बागानों से एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा था-"तू मेरी जिंदगी है।"
