Deepika Padukone on Spirit Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों काफी चर्चा हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण को लेकर रिपोर्ट सामने आई कि एक्ट्रेस ने फिल्म स्पिरिट (Spirit) से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। जिसके बाद से एक्ट्रेस को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दीपिका पादुकोण के इस कदम से डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) काफी नाराज बताए जा रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा बिना दीपिका पादुकोण का नाम लिए एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। अब इन सब के बाद दीपिका पादुकोण का एक इंटरव्यू सामने आया है। जो काफी सुर्खियों में बना हुआ है।
दीपिका पादुकोण के नए इंटरव्यू ने मचाया हंगामा
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म स्पिरिट से बाहर होने की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने स्टॉकहोम में एक लग्जरी जूलरी ब्रांड के इवेंट में शिरकत की। Vogue Arabia से बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने कहा कि जब भी जिंदगी में मुश्किल या पेचीदा हालात आते हैं, वो अपने दिल की बात सुनती हैं और वही फैसले लेती हैं, जो उन्हें सुकून देते हैं। वो अपने इस फैसले पर अडिग है। ये बयान फिल्म स्पिरिट से उनके बाहर होने और संदीप रेड्डी वांगा के साथ चल रहे विवाद के बाद आया है, जिसने बी-टाउन में तहलका मचा दिया है।
दीपिका पादुकोण की जगह इस एक्ट्रेस को किया गया कास्ट
प्रभास (Prabhas) की फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद मेकर्स ने तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को उनकी जगह कास्ट किया गया। फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री होने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने और तृप्ति डिमरी की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
