सलमान खान के समर्थन में उतरे सूरज बड़जात्या, भाईजान की फ्लॉप फिल्मों पर कही ये बात

Sooraj Barjatya on Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक हिट फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं। हालांकि कुछ सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पा रही है। इस बीच सूरज बड़जात्या ने समर्थन करते हुए ऐसी बात कह दी है कि लोग खुश हो गए हैं।

Sooraj Barjatya on Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस साल सलमान खान की फिल्म सिकंदर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, जिसने सभी को निराश कर दिया है। भाईजान को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद थी लेकिन ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई। बता दें कि काफी समय से सलमान की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही है ऐसे में लोग ये सवाल करने लगे हैं कि कहीं सलमान का करियर खत्म तो नहीं हो गया। इस विषय पर अब सूरज बड़जात्या ने चुप्पी तोड़ी है।

salman khan suraj barjatiya

Pic Credit- pinterest

सूरज बड़जात्या ने सलमान खान का किया समर्थन

जहां एक तरफ सलमान खान को उनकी फ्लॉप फिल्मों की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सूरज बड़जात्या ने इस मामले में भाईजान का सपोर्ट किया है। सूरज बड़जात्या ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि सलमान के लिए कुछ नया बनाना अब चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा, "कुछ टॉपिक को आगे बढ़ाना मुश्किल होता है, क्लाइमेक्स नहीं समझ में आता या किरदार समझ नहीं आता। जब तक सब कुछ एक साथ न आए, फिल्म बनाना ठीक नहीं' सूरज ने कहा कि कि सलमान की मौजूदा उम्र के लिए कुछ नया और बनाना काफी चैलेंजिंग है। उन्होंने कहा, "ऐसा हर किसी की जिंदगी में होता है... बस वो सेलिब्रिटी हैं, इसलिए उन पर ज्यादा ध्यान जाता है। लेकिन सबको गलती करने और सीखने की इजाजत होनी चाहिए, क्योंकि यही जिंदगी है। हमें एक-दूसरे को बढ़ने का मौका देना चाहिए, उनके लिए इतना सख्त नहीं होना चाहिए। सलमान इतने अच्छे और मजबूत इंसान हैं कि वो बहुत धांसू वापसी करेंगे।"

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सूरज बड़जात्या और सलमान खान एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। दोनों के बीच शुरू से ही काफी अच्छा बॉन्ड रहा है। सलमान खान और सूरज ने साथ में काफी काम किया है। बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। इसके फर्स्ट लुक को लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है।

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed