Salman Khan की सिंगिंग पर Sonu Nigam ने कसा तंज? वायरल वीडियो के बाद सिंगर ने दी सफाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 17, 2026, 04:41 PM IST

Sonu Nigam on Salman Khan Viral Video: सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक पुराना वीडियो फिर चर्चा में है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) की सिंगिंग को लेकर कही गई बात ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

Sonu Nigam on Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक बार फिर अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक क्लिप तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद कई लोगों को लगा कि उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की गायकी पर तंज कसा है। वीडियो वायरल होते ही दोनों सितारों के फैंस के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, इस पूरे मामले में कहानी सिर्फ उतनी नहीं है, जितनी वायरल क्लिप देखकर नजर आ रही थी। सोनू निगम ने अब इस वीडियो को लेकर अपनी तरफ से सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं सोनू निगम ने क्या कहा है।

Sonu Nigam on Salman Khan Viral Video

सोनू निगम ने सलमाIन खान के वीडियो पर दी सफाई (Image Source: Reddit/ Instagram)

सोनू निगम ने दी सफाई

सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह सोनू निगम की अभी हाल ही में शेयर की गई एक पोस्ट है। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वायरल हो रहा एडिटेड वीडियो और उसकी सफाई शामिल थी। उन्होंने बताया कि ये वीडियो उनके एक असली वीडियो से लिया गया है, जिसमें वह एक कम उम्र की पाकिस्तानी लड़की को गाते हुए देखकर अपना रिएक्शन दे रहे थे। बाद में इस वीडियो को गलत तरीके से सलमान खान के गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ (Main Hoon Hero Tera) के एक क्लिप के साथ जोड़ दिया गया। उन्होंने इसके साथ एक नोट भी लिखा, 'इंटरनेट पर कुछ भी देखने को मिल सकता है। मेरी नजर इस एडिट किए गए वीडियो पर पड़ी। ये मेरा रिएक्शन एक पाकिस्तानी छोटी बच्ची के गाने पर था।'

End of Feed