Pooja Bhatt on Soni Razdan: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पूजा भट्ट ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) संग अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। इन सब के बीच पूजा भट्ट का एक इंटरव्यू सामने आया है। पूजा भट्ट ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और सौतेली मां सोनी राजदान (Soni Razdan) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि पूजा भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: पिता महेश भट्ट संग किस पिक वायरल होने पर Pooja Bhatt ने किया रिएक्ट, बोलीं 'मुझे कोई पछतावा...')
पूजा भट्ट ने सोनी राजदान को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)
पूजा भट्ट ने कही ये बात
एक्ट्रेस पूजा भट्ट एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह पूजा भट्ट का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने सौतेली मां सोनी राजदान को लेकर बात की। Vickey Lalwani से बातचीत में पूजा भट्ट ने कहा कि 'सोनी राजदान ने मुझसे कहा था, ‘पूजा, मुझे भी बहुत गिल्ट महसूस होता था।’ तब मैंने उनसे कहा, ‘आप किसी ऐसे रिश्ते को नहीं तोड़ सकती थीं जो पहले से मजबूत हो। अगर किसी रिश्ते में जगह बन गई, तो मतलब कहीं न कहीं पहले से कुछ कमी थी, तभी कोई तीसरा इंसान उसमें आ पाया।' (ये भी पढ़ें: Pooja Bhatt ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, कहा- '17 में सुपरस्टार तो 24 की उम्र में मुझे बाहर कर दिया..')
पूजा भट्ट ने सोनी राजदान को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)
पहले से पता था महेश-सोनी का रिश्ता
पूजा भट्ट ने ये भी बताया कि उनके पिता महेश भट्ट ने उन्हें सोनी राजदान के बारे में दुनिया से पहले ही बता दिया था। उन्होंने कहा, 'असल में मुझे सोनी के बारे में मेरी मां से भी पहले पता चल गया था। पापा ने मुझे रात में उठाकर कहा था, ‘मुझे तुम्हें बताना है कि मैं एक महिला से मिला हूं और अब मैं अलग रहने जा रहा हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं तुमसे कम प्यार करूंगा, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।’ मैंने सोचा, अगर वो मुझसे नहीं कहेंगे तो किससे कहेंगे? मुझे अच्छा लगा कि मैंने ये बात अपने पिता या मां से सुनी, ना कि किसी मैगजीन या मोहल्ले वालों से।'
