Shamita Shetty On Her Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भी देखा गया है। शमिता शेट्टी ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है। बुधवार को एक यूजर ने शमिता शेट्टी की उम्र, शादी ना करने केनिर्णय और कई चीजों को लेकर कमेंट किया था। इसके बाद 'जहर' एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोल को करारा जवाब दिया। शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक इंसानकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसे कमेंट्स का रिप्लाई किया। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla OTT Release Date: कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी, जानिए यहां)
शादी के सवाल पर भड़कीं शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं इस मौके का यूज आपके शानदार कमेंट्स का जवाब देने के लिए करना चाहती हूं। आपकी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही': हाँ, मैं अलग दिखूँगी। हां मैं बदल गई हूं, समय के साथ चीजें बदल जाती हैं, यह जिंदगी का नेचुरल तरीका है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, जिसमें हमारी शारीरिक बनावट भी शामिल है! लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, फिट और बहुत खुश हूं। भगवान ने जो कुछ भी मुझे दिया है, मैं दिल से उनकी शुक्रगुजार हूं... और मेरे लिए बस यही मायने रखता है।' (इसे भी पढ़ें: 'बिग बॉस' फेम Dhinchak Pooja ने रचाई शादी !! शेयर कीं एक साथ कई PICS)
दूसरे इंसान को रिप्लाई करते हुए शमिता शेट्टी ने लिखा, 'अगर शादी टाइम पर कर लेती आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते। तोह? हां ये आम बात है...? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई? सबसे जरुरी बात यह है कि आप हमें शर्मिंदा करने और अपने पितृसत्तात्मक, मानव-जैसे, पुरुष-केंद्रित विचार के साथ हम सिंगल वुमन को फॉलो क्यों करते हो। मुझपर एक एहसान करो और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दो!'
कई फिल्मों और रिएलिटी शोज का हिस्सा रही हैं शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 2000 की रोमांटिक ड्रामा 'मोहब्बतें' से की थी। इस मूवी के बाद शमिता शेट्टी ने 'बेवफ', 'जहर' और 'कैश' जैसी फिल्में कीं। मेनस्ट्रीम सिनेमा में ज्यादा एक्टिव ना रहने के बाद शमिता ने 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' जैसे रिएलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था।
टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा को डेट कर रही हैं शमिता शेट्टी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमिता शेट्टी इन दिनों टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा को डेट कर रही हैं। हालांकि टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर दीपेश शर्मा ने शमिता के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कई पिक्स शेयर की थीं, जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुईं। इन पिक्स के बाद लोगों ने शमिता और दीपेश के रिश्ते में होने के कयास लगाए हैं।
