बॉलीवुड

Anik Dutta के आकस्मिक निधन पर CM सुवेंदु अधिकारी ने जताया दुख, कहा- 'पुलिस मामले की जांच करेगी'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2026, 10:07 AM IST

Suvendu Adhikari on Anik Dutta Death: डायरेक्टर अनिक दत्ता का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी इस घटना पर...

Image

अनिक दत्ता के निधन पर CM सुवेंदु अधिकारी ने किया पोस्ट (Image Source: Timesnow/ IMDb)

Suvendu Adhikari on Anik Dutta Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में एक दुखद और रहस्यमयी घटना ने सबको हिला दिया है। मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर अनिक दत्ता (Anik Dutta) की अचानक मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद अनिक दत्ता के परिवार के साथ-साथ आम लोग भी हैरान हो गए हैं। अनिक दत्ता के फैंस उन्हें याद करते नजर आए। अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अनिक दत्ता के निधन के बाद अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) एक पोस्ट सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी इस घटना पर क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: मशहूर बंगाली फिल्म डायरेक्टर Anik Dutta का निधन, घर की छत से गिरकर हुई मौत)

anik dutta Death

अनिक दत्ता के निधन पर CM सुवेंदु अधिकारी ने किया पोस्ट (Image Source: IMDb)

सुवेंदु अधिकारी ने कही ये बात

अनिक दत्ता के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। अनिक दत्ता 66 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ गए। अनिक दत्ता के निधन के बाद से फैंस और परिवार के लोग काफी दुखी नजर आ रहे हैं। अनिक दत्ता को सिनेमा जगत के लोगों के साथ-साथ नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अनिल दत्ता के निधन पर एक पोस्ट किया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मशहूर फिल्ममेकर अनिक दत्ता के अचानक निधन की खबर से दुख हुआ। बंगाली सिनेमा में उनका योगदान बेहद अनमोल है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मुझे भरोसा है कि कोलकाता पुलिस उनकी अचानक हुई मौत से जुड़े रहस्यमयी हालात की जांच करेगी और सच्चाई सामने लाएगी।' (ये भी पढ़ें: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का देहांत, पानी में डूबने से हुई मौत)

कैसे हुई मौत

फिल्ममेकर अनिक दत्ता का बुधवार को अचानक निधन हो गया। दोपहर के समय वो अपने घर की छत से नीचे गिर गए। उन्हें बेहद गंभीर हालत में ढाकुरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article