Alia Bhatt के लिपस्टिक वाले कमेंट पर दामाद रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 28, 2023, 07:47 AM IST

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का रणबीर कपूर को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि रणबीर को आलिया का लिपस्टिक लगाना नहीं पसंद। अब इन सब के बीच सोनी राजदान ने दामाद रणबीर का सपोर्ट किया है।

Alia Bhatt Lipstick Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर के शादीशुदा जीवन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर कपूर को एक टॉक्सिक हसबैंड करार दे रहे हैं और आलिया को एक ऐसी पत्नी बताया जा रहा है कि जिसे टॉक्सिक हसबैंड टॉक्सिक नहीं बल्कि प्यारा लगता है। यह सब तब शुरू हुआ जब आलिया ने अपनी एक वीडियो में यह बताया था कि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना नहीं पसंद इस वजह से जब भी वह लिपस्टिक लगाती हैं तो वह उसे हटा देते हैं। अब इस सब के बीच आलिया की मां सोनी राजदान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए रणबीर कपूर का स्टैंड लिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed