एक लंबे ब्रेक के बाद सोनम कपूर (Sonam kapoor) बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्ट्रेस शोम मखीजा की फिल्म ब्लाइंड (Blind) में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने पिछले साल अगस्त महीने में बेटे वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड का फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ब्लाइंड से छोटी सी झलक।
Sonam Kapoor First look Blind (credit pic: instagram)
पहली फोटो में सोनम कपूर गन से टारगेट शूट करते हुए दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस फोटो में ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में एक्ट्रेस अलग अंदाज में दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्वीन की वापसी का इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, वेलकम बैक। तीसरे यूजर ने लिखा, धमाकेदार वापसी सोनम कपूर, चौथे यूजर ने लिखा, वेलकम बैक सोनम कपूर।
सोनम ने शेयर किया ब्लाइंड का फर्स्ट लुक
ब्लाइंड में सोनम कपूर लीड रोल में है। ब्लाइंड कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म की शूटिंग साल 2021 के फरवरी महीने में ही कंप्लीट हो गई थी। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। सोनम ने साल 2018 में बिजनसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने पिछले साल बेटे वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लूंगी और इसके बाद अपनी अपकमिंग फिल्में और बाकी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू करूंगी। मेरी पहली फिल्म ब्लाइंड होगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2019 में द जोया फैक्टर में काम किया था। सोनम के साथ दुलकर सलमान और अंगद बेदी लीड रोल में थे।
