सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हुए Sonakshi- Zaheer, क्या ट्रोलर्स के डर से एक्ट्रेस ने बंद किया कमेंट बॉक्स

Sonakshi Sinha - Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा -हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में शादी की। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स की वजह से फोटो का कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है।

Sonakshi Sinha - Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने जहीर से रजिस्टर मैरिज की। कपल की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज के बाद अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के खास दिन पर ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मिनमल मेकअप किया है। सोनाक्षी के साथ जहीर भी ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि आज यानी 23 जून 2017 को हम एक-दूसरे से पहली बार मिला था और 7 साल बाद हम परिवार और भगवान के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

End of Feed