Sonakshi Sinha को शौहर जहीर इकबाल ने समंदर में दिया धक्का, लहरों के बीच फंसी एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कपल काफी मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जहीर सोनाक्षी को समंदर में धक्का दे देते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने शादी के पहले से चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कपल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। कपल की शादी इंटर रिलिजन थी, जिस कारण लोगों ने इन्हें काफी ट्रोल किया था। बता दें सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा भी एक्ट्रेस की शादी में शामिल नहीं हुए थे। जिसे लेकर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया था। अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल मस्ती-मस्ती में समंदर में धक्का दे रहे हैं।

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

इस वीडियो को सोनाक्षी सिन्हा ने ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-शांति से एक वीडियो भी नहीं लेने देगा ये लड़का। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसी ही एक्ट्रेस समंदर की लहरों का लुत्फ उठाने जाती है वैसे ही पीछे आकर जहीर इकबाल सोनाक्षी को समंदर में पीछे से धक्का दे देते हैं। सोनाक्षी समंदर में गिर जाती हैं और इसके बाद लहरों की वजह से फिर काफी देर तक उठ ही नहीं पाती।

End of Feed