Sonakshi Sinha संग गणेशोत्सव में पहुंचे जहीर इकबाल, पैर में चोट के बावजूद पत्नी संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

Sonakshi Sinha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड में इन दिनों गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक कई सितारे बप्पा की पूजा करते दिखे। बीती रात अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बॉडी शेमिंग करने वालों पर आग बनकर बरसीं Ankita Lokhande!!)

sonakshi sinha with zaheer iqbal ganpati video

सोनाक्षी सिन्हा संग गणेशोत्सव में पहुंचे जहीर इकबाल (pic credit-instagram)

सोनाक्षी और जहीर ने लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ गणेश उत्सव में पहुंचीं। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। सोनाक्षी ने जहां खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना था, वहीं जहीर भी पारंपरिक कपड़ों में दिखे। दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज भी दिए। हालांकि, इस दौरान जहीर इकबाल के पैर में चोट ने लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जहीर को चलने में परेशानी हो रही है और वह सहारे की मदद से आगे बढ़ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अब उनकी चोट को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

End of Feed