कॉकरोच जनता पार्टी ने बीते दिन दिल्ली में भारतीय सरकार के खिलाफ पेपर लीक मामले पर जमकर प्रदर्शन किया, जिसमें कई बच्चों को चोटें आईं। बच्चों को लगी चोटों पर पूरे देश में चर्चा हो रही है और लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई जा रही है और लगातार सेलेब्रिटी 20 जुलाई को काला दिन बता रहे हैं। बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीते दिन हुए प्रोटेस्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि जनता 20 जुलाई को आने वाले दिनों में नहीं भूलेगी।
Sonakshi Sinha ने शेयर की CJP प्रोटेस्ट की दर्दनाक तस्वीरें
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'एक सिक्के के 2 पहलू...' CJP प्रोटेस्ट पर Karan Kundraa के पोस्ट ने लगाई आग, लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा
सोनाक्षी सिन्हा ने पेपर लीक प्रदर्शन की दर्दनाक तस्वीरें शेयर की
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा लगातार कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को समर्थन दे रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की थी और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें बच्चे लहुलुहान दिखाई दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए गहरी बात लिखी है। सोनाक्षी ने पोस्ट में लिखा है, "20 जुलाई... बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा... याद रखना...।"
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'NEET अखबार लीक...' Ravi Kishan की फिसली जुबान, जमकर हो रहे है ट्रोल
सोनाक्षी सिन्हा के पोस्ट को मिल रहा है CJP का समर्थन
फैंस लगातार सोनाक्षी सिन्हा के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें समर्थन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "ये तस्वीरें देखकर मेरा दिल रो रहा है। काश प्रोटेस्टर्स की बातें शांति से सुनी गई होती और इन्हें इस तरह से पीटा ना गया होता।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "प्रोटेस्ट में बच्चे भी शामिल हुए थे... पुलिस को बच्चों के ऊपर लाठियां नहीं चलानी चाहिए थीं। ये दूसरे किसी देश के नहीं बल्कि हमारे देश के बच्चे हैं।" सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ कई दूसरे बॉलीवुड कलाकार भी हैं जो सीजेपी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रहे हैं।
