Ravi Kishan Video: देश में पेपर लीक विवाद को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाया हुआ है। बीते दिन CJP ने 'संसद चलो' मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। इस प्रदर्शन के बाद देशभर में इस मुद्दे पर बहस और तेज हो गई है। कई नेता और फिल्मी सितारे भी अपनी-अपनी राय खुलकर रख रहे हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) का बयान सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। रवि किशन ने कुछ ऐसा बोल दिया है कि लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-एक सिक्के के 2 पहलू...' CJP प्रोटेस्ट पर Karan Kundraa के पोस्ट ने लगाई आग, लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा)
रवि किशन हो गए ट्रोल
रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में नीट पेपर लीक मामले को नीट अखबार लीक मामला कह दिया। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दिया है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बने। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सबसे बड़े और अनुभवी वकील को खड़ा किया जाए, ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। रवि किशन के मुताबिक, ऐसा कदम उठाया जाना जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने या NEET जैसी परीक्षाओं का पेपर लीक करने की हिम्मत न कर सके। अब सभी लोग सोशल मीडिया पर रवि किशन को ट्रोल कर रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ ने किया सपोर्ट
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया है। दिलजीत ने अपने इंस्टा पर एक नोट लिखकर बड़ी बात कह दी। दिलजीत दोसांझ ने अपने नोट में लिखा कि 'लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।' उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि इस मुद्दे पर बोलने के बाद एक बार फिर उन्हें "एंटी-नेशनल" कहा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भी उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें कई तरह की कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, जिनके बारे में वह आज भी खुलकर बात नहीं कर सकते। अपने नोट के आखिर में उन्होंने लिखा कि "भगवान सब कुछ देख रहे हैं और वही सबका भला करेंगे।'
