'मेरे होने वाले बच्चों...' सोनिया गांधी के राजीव गांधी की गोद में बैठने वाले किस्से पर Sonakshi Sinha ने दिया मजेदार रिएक्शन

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। अब इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के दौरान राहुल गांधी ने एक किस्सा सुनाया था, जिसके बारे में तमाम लोग चर्चा कर रहे हैं। अब बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Prince William के सामने गूंजे 'कभी खुशी कभी गम' के गाने)

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया मजेदार रिएक्शन (pic credit-instagram)

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया मजेदार रिएक्शन

दरअसल, राहुल गांधी ने लॉन्च इवेंट के दौरान कहा था कि डिनर के वक्त अक्सर उनकी मां सोनिया गांधी, राजीव गांधी की गोद में बैठ जाती थी। ये उन्हें बहुत नॉर्मल लगता था। लेकिन जब वो अपने दोस्तों के घर जाते थे तो उन्हें ऐसा नहीं देखने को मिलता था। राहुल गांधी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। जहां कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर हे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन वायरल हो रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'ओह हो! मेरे होने वाले बच्चों को तो पता ही नहीं है कि आगे क्या होने वाला है। तैयार हो जाओ बच्चों (तुम लोग अभी जहां कहीं भी हो)!' सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के रिएक्शन पर भी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं।

End of Feed