Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने शादी कर ली है। दोनों ने एक सिविल मैरिज की है, न ही किसी मंदिर में ब्याह रचाया है और न ही किसी मस्जिद में निकाह किया है। इस बीच दोनों के इस तरह शादी करने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज की है। दोनों ने धर्म की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को ही भगवान बना लिया है। हालांकि इन स्टार्स की शादी पर बवाल तो खूब मच रहा है। हालांकि इन्होंने इस बात की परवाह नहीं की है।
Maxtern AKA Sager Thakur Reacts on Sonakshi-Zaheer Wedding
यह भी पढ़ें- Karishma Kapoor B'day: 28 साल की करिश्मा कपूर ने माँ के कहने पर ठुकराया था वो रिश्ता, जिसने छीना शादीशुदा जीवन का सुख
अब सोशल मीडिया पर मेक्सटर्न के नाम से फेमस सागर ठाकुर ने दोनों की शादी पर ऐसा कमेंट कर दिया है, जिससे वह विवाद में आ गए हैं। आइए यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
'इनकी शादी 5 साल भी चल जाए तो मेरा नाम बदल देना'
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर बात करते हुए मेक्सटर्न ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोनाक्षी सिन्हा की शादी 5 साल से ज्यादा चले तो मेरा नाम बदल देना।' मेक्सटर्न का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वजह से लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह से किसी की शादी को लेकर बोलने का हक किसी को नहीं है।
