बॉलीवुड

'वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर' में साथ काम करेंगे Ayushmann-Rashmika, हॉरर -कॉमेडी में दोनों स्टार्स लगाएंगे तड़का

दिनेश विजान ने अपनी अपकमिंग फिल्म वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर का खुलासा कर दिया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। आइए जानते हैं फिल्म कब तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image

Ayushmann Khurrana- Rashmika Mandanna (credit Pic: Instagram)

पिछले कुछ समय में दिनेश विजान हॉरर कॉमेडी के मास्टर बन गए हैं। प्रोड्यूसर ने साल 2018 में स्त्री बनाई थी। इसके बाद भेड़िया और फिर मुंजा। इस हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में प्रोड्यूसर जल्दी अपनी नई फिल्म लाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश विजान मुंजा के निर्देशक आदित्य सरपोतदार के साथ वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश विजान और आदित्य सरपोतदार ने इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में हैं। इससे पहले आयुष्मान और दिनेश ने साथ में बाला में काम किया था। दोनों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग हैं।

वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर नवंंबर में आएगी फ्लोर पर

ये फिल्म इस साल के आखिरी तक फ्लोर पर आ सकती हैं। सोर्स ने आगे कहा, दिनेश विजान और आयुष्मा साथ में दूसरा प्रोजेक्ट कर रहे हैं। वहीं, आयुष्मान और रश्मिका मंदाना साथ में पहली बार काम कर रहे हैं। दोनों स्टार्स को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। स्क्रिप्ट इस समय राइटिंग स्टेज में है और जल्द इसका प्री प्रोडक्शन शुरू हो सकता है। दिनेश विजान ने अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 का टीजर रिलीज कर दिया है। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर से पहले आयुष्मान को करण जौहर की स्पाई- कॉमेडी की शूटिंग खत्म करनी है। वहीं, रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article