बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan के फ्लॉप होते ही ऑफिस बेचने की खबर पर बोले Vashu Bhagnani, कहा- 'ऐसा नहीं है..'

Vashu Bhagnani Reacts to Mass Layoffs Rumors: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, इनमें से ज्यादातर फिल्म अक्षय कुमार स्टारर ही रही हैं। इस बीच अब उन्होंने अपने ऑफिस बेचने की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। आइए इसपर नजर डालते हैं।

Image

Vashu Bhagnani Reacts on Selling Office Rumors

Vashu Bhagnani Reacts to Mass Layoffs Rumors: बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप फिल्मों के सदमे से जूझ रहे फिल्म निर्माता वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) ने कहा कि चीजें उनके लिए उतनी बुरी नहीं हैं जितनी बताई जा रही हैं। भगनानी पर बड़े मियां छोटे मियां पर काम करने वाले क्रू के सदस्यों को बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया गया है। जबकि उनके ऑफिस को बेचने और कर्मचारियों की नौकरी से निकालने की खबरें भी चर्चा में हैं। हालांकि अब अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले से ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसका बजट भी काफी बड़ा होने वाला है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साथ एक इंटरव्यू में, भगनानी ने कहा कि ऑफिस की इमारत बेची नहीं गई है और अभी भी उनकी है। उन्होंने कहा कि इसे 'लक्जरी घरों' के लिए एक अपार्टमेंट में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज से पहले ही ये प्लान शुरू कर दिया गया थी। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को नौकरी से निकालने से भी इनकार किया और कहा कि वह एक दशक से एक ही टीम के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने किसी को भी जाने के लिए नहीं कहा है।'

वाशु भगनानी ने तोड़ी चुप्पी

भगनानी ने कहा कि हिट और फ्लॉप 'बिजनेस का एक हिस्सा' हैं, और वह पहले से ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक एनिमेशन सीरीज पर काम कर रहा हूं, जिसे बड़े पैमाने पर पेश किया जाएगा।' भगनानी ने कहा कि वह तीन दशकों से फिल्म बिजनेस में हैं, और अगर किसी को लगता है कि उन पर बकाया है तो उन्हें डॉक्यूनेंट के साथ आगे आना चाहिए या मामला दर्ज करना चाहिए।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article