Son of Sardar 2 Sanjay Dutt: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस फिल्म में नजर आने वाले थे, लेकिन किसी वजह से वो फिल्म में नजर नहीं आए। इसी बीच अब ये खुलासा हो गया है कि संजय दत्त को फिल्म में कौन सा रोल ऑफर हुआ था।
Image Source: Son of Sardar
संजय दत्त को ऑफर हुआ था ये रोल
एक्टर संजय दत्त इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' में संजय दत्त को कास्ट कर लिया गया था लेकिन शूटिंग पर नहीं पहुंच पाने की वजह से वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। इसी बीच रवि किशन (Ravi Kishan) ने ट्रेलर इवेंट के दौरान खुलासा किया कि 'संजू बाबा को मेरा वाला रोल पहले करना था, लेकिन कुछ वजहों से बात नहीं बनी। अजय सर ने मुझ पर भरोसा दिखाया और कहा, ‘रवि, तुम ये कर सकते हो।' रवि किशन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। संजय दत्त के फैंस फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में को काफी मिस करने वाले हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' अजय देवगन और रवि किशन के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh), नीतू बजवा (Neeru Bajwa), और दिवंगत एक्टर मुकुल देव (Mukul Dev) भी अहम रोल में हैं। अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
