सोमेश्वर महादेवन के भजन 'अवध में आज दिवाली है' ने मचाया धमाल, मिनटों में हुआ वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 7, 2025, 03:47 PM IST

सोमेश्वर नारायण शर्मा उर्फ सोमेश्वर महादेवन का भजन 'अवध में आज दीवाली है' रिलीज हो गया है और इस भजन को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कैसा है सोमेश्वर महादेवन का नया भजन जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

बॉलीवुड में एक बार फिर भक्ति का रंग चढ़ने वाला है। सोमेश्वर नारायण शर्मा उर्फ सोमेश्वर महादेवन का नया भजन 'अवध में आज दीवाली है' रिलीज हो चुका है और ये गाना हर तरफ धूम मचा रहा है। ये भजन भगवान राम की अवध वापसी की खुशी को सेलिब्रेट करता है और सुनकर ऐसा लगता है मानो आप रामायण के उस सुनहरे पल को जी रहे हों। सोमेश्वर की मधुर आवाज ने इस भजन को और भी खास बना दिया है। उनके गायन में वो जादू है जो सीधे दिल को छू जाता है। सोमेश्वर महादेवन का ये भजन न सिर्फ भक्ति का प्रतीक है, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाता है। फैंस उनकी सादगी और भक्ति की तारीफ कर रहे हैं। ये आयोजन और भजन ने साबित कर दिया कि अयोध्या सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।

Song

सोमेश्वर महादेवन का भजन 'अवध में आज दीवाली है' एक बार फिर सुर्खियों में है। ये वही भक्ति भरा गाना है, जो 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हर तरफ गूंज रहा था। उस दिन इस भजन ने माहौल को और भी पवित्र बना दिया था। अब 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक बार फिर सोमेश्वर की आवाज ने भक्तों के दिलों को छू लिया। उनके भजन की मधुर धुन पर राम भक्त झूम उठे और माहौल भक्ति में डूब गया।

End of Feed