ऐश्वर्या-सलमान के ब्रेकअप का Sohail Khan ने बताया काला सच, बोले 'अब वो रोती है...'

Sohail Khan on Aishwarya-Salman's Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय के लिंकअप और ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप की सच्चाई अब सोहेल खान (Sohail Khan) ने बताई है। सोहेल ने बताया कि सलमान हमेशा से ऐश्वर्या के बर्ताव से इनसिक्योर रहते थे।

Sohail Khan on Aishwarya-Salman's Breakup: सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप का इतिहास किसी से छुपा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर बढ़ी थीं। शूटिंग करते-करते दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी होगा। सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए। दोनों का ब्रेकअप खूब चर्चा में रहा। ऐश्वर्या ने सलमान खान (Salman Khan) से अलग होने के बाद अभिनेता पर शारीरिक और इमोशनल शोषण का आरोप लगाया था। ऐसे में अब ऐश्वर्या और सलमान के ब्रेकअप को लेकर सोहेल खान का एक कमेंट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Sohail Khan on Salman-Aishwarya's Breakup

एंटरटेनमेंट चैनल्स की रिपोर्ट के अनुसार सोहेल खान ने पब्लिक में सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाने के लिए ऐश्वर्या राय की आलोचना की थी। सोहेल ने बतया था कि उनकी फैमिली ने ऐश्वर्या को खुले दिल से अपनाया था। ऐश्वर्या ने उनकी फैमिली के साथ समय बिताया था। हालांकि ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को कबूल ना करने और इस बारे में खुलकर ना बात करने उन्हें इनसिक्योर बना दिया था। सोहेल खान ने यह भी खुलासा किया था कि सलमान खान हमेशा यह जानना चाहते थे कि ऐश्वर्या उनके साथ रहना चाहती हैं।

End of Feed