Sitaare Zameen Par: रिलीज से पहले बढ़ी आमिर खान की फिल्म की डिमांड, अब इतनी स्क्रीन पर दस्तक देगी 'सितारे जमीन पर'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 14, 2025, 02:19 PM IST

Sitaare Zameen Par New Update: आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इसकी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पहले खबर थी कि यह फिल्म भारत में 1000 से 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, लेकिन भारी डिमांड के चलते यह 3000 से 3500 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी।

Sitaare Zameen Par New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि आमिर खान की इस फिल्म को ओटीटी पर नहीं रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद एक और खबर आई कि फिल्म को केवल 1000 – 1500 स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा। लेकिन अब इन सब के बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

Sitaare Zameen Par

अब इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज से पहले एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अब 3000 से 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है। फिल्म की रिलीज की स्क्रीन्स बढ़ने के बाद माना जा रहा है कि अब 'सितारे जमीन पर' का कलेक्शन में भी काफी उछाल देखने को मिलेगा।

End of Feed