Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 की जंग में बाजी मारेंगे वरुण धवन? Baby John को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए तैयार किया प्लान

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। इस बीच वरुण धवन ने अपनी फिल्म बेबी जॉन के फायदे के लिए एक मास्टर प्लान बना लिया है। यहां इस प्लान पर एक नजर डालते हैं।

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बेबी जॉन (Baby John) का 2 मिनट लंबा टीजर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाने वाला है। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर, 2024 को दिवाली पर एक साथ ही रिलीज होंगी। एटली कुमार (Atlee Kumar) के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी वरुण धवन की इस एक्शन फिल्म का फैंस का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज किया जाना है। अभी फिल्म की रिलीड डेट 25 दिसबंर बताई जा रही है। यानी क्रिसमस के वीकेंड पर वरुण धवन की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों ही फिल्मों का दर्शकों के बीच काफी क्रेज नजर आ रहा है। इस क्रेज का वरुण धवन की फिल्म को भी यकीनन फायदा होने वाला है। यहां इस खबर पर एक नजरल डालते हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश

Baby John teaser to be attached with Singham Again and Bhool Bhooliayaa 3

Baby John teaser to be attached with Singham Again and Bhool Bhooliayaa 3

एक्शन से भरपूर होने वाला है बेबी जॉन (Baby John) का टीजर

वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन में दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टीजर में बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस, ड्रामा और दमदार गाने नजर आ सकते हैं, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब वरुण धवन की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed