Singham Again: रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर मूवी सिंघम अगेन (Singham Again) की कास्ट लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके साथ ही अब रोहित का ये कॉप्स यूनिवर्स भी लगातार बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर फैंस की हाइप भी अब आसमान छू रही है। दीपिका पादुकोण के बाद अब फिल्म से टाइगर श्रॉफ का लुक भी सामने आ गया है। ACP सत्या के रोल में टाइगर का ये लुक फैंस को काफी दमदार लग रहा है।
Tiger Shroff First Look From Sigham Again out
यह भी पढ़ें- Leo Movie Review LIVE: बॉक्स ऑफिस पर भूचाल लाई विजय की LEO, मूवी करेगी सबसे बड़ी ओपनिंग
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और खुद टाइगर श्रॉफ ने फिल्म में एसीपी सत्या के लुक की तस्वीरों को शेयर किया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को टाइगर श्रॉफ की पुलिसवाले का ये लुक खूब भा रहा है। आइए टाइगर श्रॉफ के लुक पर एक नजर डालते हैं।
सिंघन अगेन से सामने आया टाइगर का लुक
टाइगर श्रॉफ का लुक शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'यही सच है, यही अमर है.. स्पेशल टास्क फॉर्स ऑफिसर एसीपी सत्या रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी। स्क्वॉड में आपका स्वागत है। स्पेशल टाइगर द फिनोमिनल श्रॉफ' बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट बीते लम्बे समय से बॉलीवुड मूवीज में नजर नहीं आई है। सिंघम अगेन को इतनी बड़ी कास्ट वाली पहली फिल्म भी कह सकते हैं।
