Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री, फिल्म में निभाएंगे ये रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 17, 2023, 05:23 PM IST

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अर्जुन कपूर के बाद हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री। फिल्म में एक्टर पुलिस वाले का रोल निभाएंगे। एक्टर की एंट्री से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Singham Again: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन सुर्खियों में है। फिल्म में लगातार किसी न किसी स्टार की एंट्री हो रही है। अर्जुन कपूर के बाद फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई है। एक्टर फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। टाइगर की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं फिल्म में एक्टर का रोल क्या होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में टाइगर की एंट्री क्लाइमेक्स सीन में होगी। फिल्म के क्लाइमेक्स में रणवीर और अक्षय के साथ टाइगर भी नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर पति- पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहली बार रोहित की कॉप यूनिवर्स में लेडी ऑफिसर की एंट्री होगी। दीपिका के अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। अर्जुन फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करेंगे।

End of Feed